आज का राशिफल। 2 जून, 2022
मेष आज सहकर्मियों का व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा रहेगा। आपको मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सभी कार्य आपके अनुसार ही होते प्रतीत होंगे। आपको शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है। जॉब में स्थान-परिवर्तन हो सकता है। वृष आज आपको ऐसे लोगों से मिलना पड़ सकता है जिन्हें आप बिल्कुल पसन्द नहीं करते …
मेष
आज सहकर्मियों का व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा रहेगा। आपको मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सभी कार्य आपके अनुसार ही होते प्रतीत होंगे। आपको शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है। जॉब में स्थान-परिवर्तन हो सकता है।
वृष
आज आपको ऐसे लोगों से मिलना पड़ सकता है जिन्हें आप बिल्कुल पसन्द नहीं करते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। बोलचाल के दौरान सभ्य शब्दों का प्रयोग करें। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी ज्यादा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है।
मिथुन
आज शरीर स्वस्थ और मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। विवाहित जोड़े आज काफी रोमांटिक समय का आनन्द लेंगे। ऑफिस में लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे। एक साथ कई कार्य करने से काम बिगड़ सकते हैं। रुके हुए मामलों में गति आयेगी।
कर्क
आज किसी बात को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में मनमाना व्यवहार करने से बचें। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको अपनी छवि की चिन्ता रहेगी। व्यर्थ की बातों में ज्यादा ध्यान न दें। आंखों में कुछ समस्या हो सकती है।
सिंह
आज बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नई योजनाओं पर धन निवेश कर सकते हैं। थोड़ी सी मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होगा। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।
कन्या
आज कारोबार में आपको अचानक कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। विरोधियों से आपको सावधान हो जाना चाहिये। आवश्यक कार्यों को सुबह शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर लें। जीवन के नए अनुभव प्राप्त होंगे। सभी कार्यों को शान्तिपूर्ण तरीके से पूरा करने का प्रयास करें।
तुला
आज मित्रों के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि कम हो सकती है। अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। सरकारी काम देरी से पूर्ण होंगे। अति आत्मविश्वास के कारण लोगों के निशाने में आ सकते हैं।
वृश्चिक
आज परिश्रम का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा। प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। नकारात्मक विचारों का असर आपके प्रदर्शन पर पड़ सकता है। असन्तुलित खानपान के कारण मुंह में छाले और गैस की समस्या हो सकती है।
धनु
आज कार्यक्षेत्र में आपको अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आपके व्यावसायिक संपर्क बढ़ेंगे। ऑफिस में बॉस आपसे काफी खुश रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में गलतियों को नजरअंदाज न करें। दिनचर्या में नयी आदतों को शामिल न करें।
मकर
आज परिवार का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो अतिरिक्त धन लेकर निकलें। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। ऑफिस में आपकी सभी रुकावटें दूर हो जायेंगी। बाहरी लोगों को अपने व्यक्तिगत कार्यों में ज्यादा न उलझने दें।
कुंभ
आज बॉलीवुड और फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। बजट के असन्तुलन के कारण काम बिगड़ सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी उत्पन्न होने की आशंका है।
मीन
आज ऑफिस में आपके ऊपर से दबाव कम होगा। जिन विषयों के बारे में आपके पास पर्याप्त ज्ञान नहीं है उसको लेकर कोई दावा न करें। पति-पत्नी के बीच थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। व्यवसाय में इच्छित लाभ नहीं होगा।
