अमेरिका : हमलावर ने अस्पताल को बनाया निशाना, गोलीबारी में चार लोगों की मौत, खुद भी मारा गया
वाशिंगटन। अमेरिका में ओक्लाहोम के तुलसा स्थित एक अस्पताल में हुई गोलीबारी में हमलावर सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तुलसा में सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर में गोलीबारी की घटना की पुष्टि की। तुलसा पुलिस विभाग के उप प्रमुख एरिक डगलिश ने कहा, “हमने गोलीबारी की घटना में चार नागरिकों को खो …
वाशिंगटन। अमेरिका में ओक्लाहोम के तुलसा स्थित एक अस्पताल में हुई गोलीबारी में हमलावर सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तुलसा में सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर में गोलीबारी की घटना की पुष्टि की। तुलसा पुलिस विभाग के उप प्रमुख एरिक डगलिश ने कहा, “हमने गोलीबारी की घटना में चार नागरिकों को खो दिया। इस घटना में गोलीबारी करने वाला भी मारा गया।”
पुलिस ने बताया कि घटना के समय संदिग्ध के पास एक लंबी राइफल और एक हैंड गन थी। अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध एक अश्वेत पुरुष था, जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच हो सकती है। उधर, तुलसा नगर पार्षद जयमे फाउलर ने स्थानीय टेलीविजन चैनल को केओटीवी को बताया कि संदिग्ध ने खुद को मार ली।
डिप्टी चीफ ब्रूक्स ने बताया कि फायरिंग की जानकारी मिलने के तीन मिनट के अंदर ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बिल्डिंग में गोली चलने की आवाज सुनी और दूसरी मंजिल तक पहुंचे। घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को टुलसा में हुई गोलीबारी की जानकारी दे दी गई है। घायलों की मदद के लिए स्टेट और लोकल अथॉरिटी से संपर्क किया गया है।
ये भी पढ़ें : स्पेन में मंकीपॉक्स के 12 नए मामलों की पुष्टि, संख्या बढ़कर 132 हुई
