बहराइच: कार ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर हुई मौत, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। गोंडा बहराइच मार्ग पर गुरुवार सुबह एक स्विफ्ट डिजायर वाहन के दोनों पहिया पंचर हो गए। अनियंत्रित वाहन ने सड़क के किनारे जा रहे ग्रामीण को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पयागपुर थाना …

बहराइच। गोंडा बहराइच मार्ग पर गुरुवार सुबह एक स्विफ्ट डिजायर वाहन के दोनों पहिया पंचर हो गए। अनियंत्रित वाहन ने सड़क के किनारे जा रहे ग्रामीण को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर के मजरा बहरीन पुरवा गांव निवासी रंगीले (47) पुत्र रामलाल गुरुवार सात बजे सड़क के किनारे से जा रहे थे। गोंडा बहराइच मार्ग पर गांव के निकट ही स्विफ्ट डिजायर संख्या यूपी 32 एलटी 4498 के दोनों पहिया पंचर हो गए। जिससे अनियंत्रित वाहन ने सड़क के किनारे जा रहे रंगीले को कुचल दिया।

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पढ़ें- सीकर: कार और ट्रक की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार