उन्नाव: डिप्टी सीएम ने नवाबगंज सीएचसी व जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/उन्नाव। सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल समेत नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अचानक उनके पहुंचने से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। जिला अस्पताल में आधा घंटा समय बिताने के बाद वह कानपुर रवाना हो गए। जिला अस्पताल में ठंडा पानी न मिलने व गंदगी पर उन्होंने नाराजगी …

अमृत विचार/उन्नाव। सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल समेत नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अचानक उनके पहुंचने से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। जिला अस्पताल में आधा घंटा समय बिताने के बाद वह कानपुर रवाना हो गए। जिला अस्पताल में ठंडा पानी न मिलने व गंदगी पर उन्होंने नाराजगी जताई।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक गुरुवार सुबह राष्ट्रपति राम नाथ कोविद के कानपुर आगमन की तैयारियों का जायजा लेने जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर उन्होंने अचानक नवाबगंज सी एच सी का रुख किया। परिसर के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। मरीजों से बात करने के साथ अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 15 मिनट यहां रुकने के बाद वह पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह के आवास भी गए।

वहां से निकल कर डिप्टी सीएम ने जिला अस्पताल का रुख किया। साढ़े ग्यारह बजे जिला अस्पताल पहुंचे बृजेश पाठक सबसे पहले इमरजेंसी पहुंचे। जहाँ कुर्सियों पर बैठे मरीजों से बातचीत की। इमरजेंसी वार्ड में गंदगी देख उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाई। ओपीडी में चेस्ट फिजिशियन डा. कौशलेंद्र व दंत रोग विशेषज्ञ डा. अहमद हसन के कक्ष में जाकर व्यवस्थाएं देखी। दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।

वह डायग्नोस्टिक ब्लाक व ब्लड बैंक भी गए। जिला अस्पताल में ठंडा पानी न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकारी चिकित्सा व्यवस्था पर 95 फीसदी आबादी निर्भर है। हमारा प्रयास लोगों को सरकारी चिकित्सा व्यवस्था का लाभ मिले। आधा घंटा समय बिताने के बाद वह कानपुर रवाना हो गए।

पढ़ें-अयोध्या: आरोप लगाते हुए ठेकेदार ने सीएम, डिप्टी सीएम व प्रशासन को लिखा पत्र

संबंधित समाचार