बदायूं: नल के बोरिंग की खुदाई कर रहे दो युवक करंट की चपेट में आए, एक की मौत,1 झुलसा
बदायूं,अमृत विचार। सहसवान में गुरुवार सुबह प्यारे नाम का युवक खेत पर नल के बोरिंग की खुदाई कर रहा था। इस दौरान ग्यारह हजार की लाइन पर बोरिंग का पाइप टच हो गया। लाइन पर बोरिंग का पाइप टच होने से प्यारे नाम का युवक करंट की चपेट में आ गया। वहीं उसे बचाने आए …
बदायूं,अमृत विचार। सहसवान में गुरुवार सुबह प्यारे नाम का युवक खेत पर नल के बोरिंग की खुदाई कर रहा था। इस दौरान ग्यारह हजार की लाइन पर बोरिंग का पाइप टच हो गया। लाइन पर बोरिंग का पाइप टच होने से प्यारे नाम का युवक करंट की चपेट में आ गया। वहीं उसे बचाने आए युवक भवनेश ने प्यारे को तो बचा लिया लेकिन खुद करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। बता दें 1 साल पहले भवनेश की पत्नी अनीता की डिलीवरी के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं भवनेश की मौत की खबर जैसे ही घरवालों को मिली ये सुनकर घर में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- बदायूं: खनन माफिया के हौसले बुलंद, जीसीबी से टक्कर मारकर की युवक की हत्या
