अमरोहा: गर्म रसगुल्लों के भगौने में गिरा मासूम झुलसा, मौत
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दावत के लिए बने खोलते रसगुल्लो के भगौने में गिरने से मासूम बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे मेरठ के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां गुरुवार की सुबह मासूम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिजनों में …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दावत के लिए बने खोलते रसगुल्लो के भगौने में गिरने से मासूम बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे मेरठ के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां गुरुवार की सुबह मासूम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डाके वाली डगरोली गुरुवार को महेश के छोटे भाई वीर सिंह के बच्चों का गंगा घाट पर मुंडन संस्कार होना था। इसलिए बुधवार की देर शाम घर पर हलवाई के द्वारा रसगुल्ले बनाए जा रहे थे। इस दौरान हलवाई ने एक भगोना रसगुल्ले बनाकर एक कोने में रख दिए। इस दौरान हंसराज पुत्र महेश खेलता हुआ रसगुल्ले से भरे भगौने के पास आ गया। मासूम खेलता हुआ अचानक रसगुल्ले के भगौने में गिर गया।
मासूम की चीख-पुकार सुनकर परिजनों द्वारा आनन-फानन में रसगुल्लो से भरे भगौने से निकाला, लेकिन तब तक मासूम बुरी तरह झुलस गया। परिजन मासूम को लेकर हसनपुर पहुंचे और एक चिकित्सक को दिखाया। जहां गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह करीब दो बजे मासूम ने दम तोड़ दिया।
आठ वर्षीय हंसराज गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नम आंखों से मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हंसराज छ़ भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मासूम की मौत से बहन कृष्णा, नीरज, काजल, शिवानी,भाई आशिक तथा मां कमलेश का रो रो कर बुरा हाल है। मासूम की मौत से खुशियों के घर में मातम छा गया।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: मामूली बात में अधेड़ को चाकू मारा, आरोपी फरार
