Russia Ukraine War: राष्ट्रपति जेलेंस्की का आरोप, रूस ले जाए गए यूक्रेन के लोगों में 200,000 बच्चे शामिल
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि बलपूर्वक रूस ले जाए गए देश के लोगों में दो लाख बच्चे भी शामिल हैं। इनमें अनाथालय से ले जाए गए, माता पिता के साथ ले जाए गए और अपने परिवारों से अलग हो गए बच्चे शामिल हैं। राष्ट्रपति ने बुधवार की रात को …
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि बलपूर्वक रूस ले जाए गए देश के लोगों में दो लाख बच्चे भी शामिल हैं। इनमें अनाथालय से ले जाए गए, माता पिता के साथ ले जाए गए और अपने परिवारों से अलग हो गए बच्चे शामिल हैं।
राष्ट्रपति ने बुधवार की रात को देश के नाम एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘इस अपराधिक नीति का मकसद लोगों की चोरी करना भर नहीं है बल्कि ले जाए लोगों की यूक्रेन की यादों को मिटाना है और उन्हें लौटने के काबिल नहीं छोड़ना है।’’ उन्होंने कहा कि यूक्रेन दोषियों को दंडित करेगा लेकिन पहले वह रूस को युद्ध के मैदान में दिखा देगा कि ‘‘ यूक्रेन को जीता नहीं जा सकता, हमारे लोग आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और हमारे बच्चे आक्रमणकारियों की संपत्ति नहीं बनेंगे।’’
राष्ट्रपति ने कहा कि रूस से कब्जे वाले इलाकों में युद्ध में अब तक 243 बच्चे मारे गए हैं, 446 घायल हुए हैं, और 139 बच्चे लापता हैं। उन्होंने कहा कि यह संख्या अधिक भी हो सकती है क्योंकि रूसी सैनिकों के कब्जे वाले इलाकों की स्पष्ट स्थिति के बारे में उनकी सरकार को जानकारी नहीं है। उन्होंने 11 बच्चों के नामों का जिक्र किए और उनकी मौत के बारे में जानकारी दी।
यूक्रेन से 18,800 लोगों को निकाला गया
मास्को। रूस ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में यूक्रेन से 18,800 से अधिक लोगों को रूस लाया गया है। रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र एवं रूस के मानवीय प्रतिक्रिया समन्वय मुख्यालय के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिज़िंटसेव ने कहा कि डोनेट्स्क और लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर और एलपीआर) तथा यूक्रेन के खतरनाक क्षेत्रों से पिछले 24 घंटों में यूक्रेन से 18,800 से अधिक लोगों को निकाला गया है और उन्हें रूस लाया गया है। उन्होंने कहा, “पिछले दिनों यूक्रेन के शासन की ओर से पैदा की गई सभी कठिनाइयों के बावजूद तथा यूक्रेनी अधिकारियों की भागीदारी के बिना 2,663 बच्चों सहित 18,886 लोगों को डोनबास गणराज्यों और यूक्रेन के खतरनाक क्षेत्रों से निकाला गया और उन्हें रूसी क्षेत्र में लाया गया। ” उन्होंने कहा कि रूस के विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से अब तक 10.50 लाख से अधिक लोगों को यूक्रेन से निकाला गया है, जिनमें 2,50,000 से अधिक बच्चे भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- संयुक्त राष्ट्र ने नाम बदलने के तुर्की के आग्रह को किया स्वीकारः स्टीफन दुजारिक
