आजमगढ़: पिकअप हटाने को लेकर हुआ विवाद, युवक की मौत, आरोपी फरार
आजमगढ़। जिले के फैजुल्लापुर गांव में बुधवार की रात के नौ बजे करीब रास्ते से पिकअप हटाने से इन्कार करना एक युवक की मौत का कारण बन गया। भाई-भतीजे ने बुधवार की देर रात धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद दर्दनाक घटना की जानकारी गंभीरपुर …
आजमगढ़। जिले के फैजुल्लापुर गांव में बुधवार की रात के नौ बजे करीब रास्ते से पिकअप हटाने से इन्कार करना एक युवक की मौत का कारण बन गया। भाई-भतीजे ने बुधवार की देर रात धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद दर्दनाक घटना की जानकारी गंभीरपुर पुलिस को मिली जिसके बाद से पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई हैं।
बतादें कि गांव के दयाराम यादव कमाई करने के सिलसिले में परिवार के साथ गाजियाबाद रहते थे। मगर चुनाव जीतने और लड़ने के लिए एक साल से घर पर रहकर अगले चुनाव के लिए समाजसेवा में लग गए। खुद का खर्च चलाने के लिए एक पिकअप खरीदकर मेंहनगर इंडेन गैस एजेंसी पर लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दयाराम के भाई से बुधवार की दोपहर जमीन को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन कुछ देर बाद शांत हो गया।
जिसके बाद में पिकअप को लेकर देर रात में फिर से विवाद शुरू हो गया, जब भाई ने रास्ते से पिकअप हटाकर दूर खड़ी करने को कहा। दरवाजे तक ट्रैक्टर ले जाने के लिए भाई ने दयाराम से रास्ते से गाड़ी हटाकर कहीं दूसरी जगह खड़ा करने के लिए कहा, तो दयाराम ने मना कर दिया। इस पर पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि उसके बाद भाई व उसके बेटे ने दयाराम पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे पेट फट गया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने दयाराम को लहूलुहान स्थिति में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद ही दयाराम की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गाजियाबाद रह रहे पत्नी और बच्चों को दिया, जिसके बाद परिवार के लोग घर के लिए निकल चुके थे।प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर रामप्रसाद बिंद ने बताया कि आरोपित मौके से फरार हैं, फरारा आरोपी जांच में पुलिस जुटी गई हैं।
पढ़ें-अयोध्या: आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, तीन घायल, एक रेफर
