पीलीभीत: नहाते वक्त शारदा नदी में डूबे भाई-बहन की मौत, मचा कोहराम
पीलीभीत/ पूरनपुर, अमृत विचार। नहाते वक्त भाई- बहन शारदा नदी में डूब गए। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो चुकी थी। कई घंटे चले रेस्क्यू के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने जानकारी …
पीलीभीत/ पूरनपुर, अमृत विचार। नहाते वक्त भाई- बहन शारदा नदी में डूब गए। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो चुकी थी। कई घंटे चले रेस्क्यू के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने जानकारी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसा तहसील पूरनपुर के गांव चंदिंया हजारा का है। यहां के रहने वाले राकेश बनर्जी ने बताया कि गुरुवार को पूजा पाठ करने के लिए परिवार के कई लोग शारदा नदी तट पर गए थे। पूजन के बाद सभी स्नान कर रहे थे। नहाते समय उनकी भांजी मोहिनी (12) का पैर गहरे पानी में चला गया। जिसमें वह डूबने लगी। मोहिनी को डूबता देख उसका मौसेरा भाई अनिकेत (14) बचाने के लिए आगे गया।
वहां पर पानी गहरा था तो वह भी डूब गया। दोनों के डूबने पर पिवार वालों के होश उड़ गए। शोर मचाकर ग्रामीणों को जमा किया गया। इसकी सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर हजारा राजीव कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। तहसीलदार विनेाद गुप्ता भी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार वालो का रोकर बुरा हाल था।
ग्रामीणों की भीड़ जमा हो चुकी थी। कुछ तैराकी जानने वाले लोग शारदा में उतर गए और बच्चों को तलाशने का प्रयास किया। काफी देर तक रेस्क्यू चलता रहा और फिर एक-एक कर दोनों के शव शारदा नदी से बरामद कर लिए गए। शव निकलते ही चीख पुकार मच गई। हर कोई हादसे को लेकर गमगीन दिखा।
रिश्तेदार और परिचितों ने परिवार वालों को ढांढस बंधाया। अफसर भी हादसे को दुखद बताते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त करते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने आगे कार्रवाई शुरूकरते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से खुशनुमा परिवार का माहौल एक पल में मातम में तब्दील हो गया।
शारदा नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा दुखद है— राजीव कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर हजारा।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: लंगूर पालना ठेकेदार को पड़ा महंगा, 20 हजार जुर्माना वसूला
