बरेली: नाबार्ड के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नाबार्ड द्वारा गठित भोजीपुरा एवं बिथरी चैनपुर एफपीओ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की ओर से पूजा सेवा संस्थान राजीव कुंज इज्जत नगर में आयोजित क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र कुमार चौधरी के सभी प्रतिभागियों का विभाग की अन्य योजनाओं …

अमृत विचार, बरेली। नाबार्ड द्वारा गठित भोजीपुरा एवं बिथरी चैनपुर एफपीओ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की ओर से पूजा सेवा संस्थान राजीव कुंज इज्जत नगर में आयोजित क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र कुमार चौधरी के सभी प्रतिभागियों का विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

विशिष्ठ अतिथि धर्मेंद्र मिश्रा, डीडीएम नाबार्ड ने एफपीओ को व्यवस्थित चलाने की जानकारी दी। अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) मदन मोहन ने बैंक से संबंधित विभिन्न जानकारियों से सदस्यों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम के आयोजक संस्था सीटेड अमेठी से आए विजय भान सिंह ने एफपीओ से संबंधित विभिन्न रजिस्टर के बारे में जानकारी दी।

कृषि विज्ञान केंद्र में सभी किसानों का एक्स्पोजर विजिट कराया गया। इस मौके पर प्रतीक पटेल, अयन कुमा, इंद्रपाल, राजपाल, रामपाल सिंह, मालती सिंह, बद्री प्रसाद, करन सिंह, भुवनेश यादव, सुखपाल सिंह, भूपराम, छोटे लाल, तुलाराम, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी की शुरू, बरेली और आंवला लोस के बूथों को सशक्त करने के लिए हुई कार्यशाला

संबंधित समाचार