वाराणसी: काशी में आज होगी धर्म परिषद, अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। आज काशी के सुभाष भवन में धर्म परिषद का आयोजन का ऐलान किया गया है। सुबह 10 बजे से धर्म परिषद की शुरुआत होगी। परिषद में कई मठों के मठाधीश, साधु-संत सके साथ सामाजिक कार्यकर्ता और इतिहासकार शामिल होंगे। ज्ञानवापी को लेकर बैठक में कई प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। वहीं शिवलिंग की …

वाराणसी। आज काशी के सुभाष भवन में धर्म परिषद का आयोजन का ऐलान किया गया है। सुबह 10 बजे से धर्म परिषद की शुरुआत होगी। परिषद में कई मठों के मठाधीश, साधु-संत सके साथ सामाजिक कार्यकर्ता और इतिहासकार शामिल होंगे।

ज्ञानवापी को लेकर बैठक में कई प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। वहीं शिवलिंग की आकृति की पूजा को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के बीच काशी के संत शंकराचार्य स्वरूपानंद के प्रतिनिधि शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि कथित शिवलिंग का 4 जून को जलाभिषेक किया जाएगा।

पढ़ें- ज्ञानवापी को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हर एक मस्जिद में शिवलिंग को क्यों देखना

संबंधित समाचार