अमेरिका : कॉर्नरस्टोन चर्च के बाहर गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत, हमलावर भी मारा गया
वाशिंगटन। अमेरिका में आयोवा प्रांत के एमेस में स्थित कॉर्नरस्टोन चर्च के बाहर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाओं और हमलावर शामल है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट दी। स्थानीय डेस मोइनेस रजिस्टर अखबार ने स्टोरी काउंटी के शेरिफ निकोलस लेनी के हवाले से बताया कि ऐसा …
वाशिंगटन। अमेरिका में आयोवा प्रांत के एमेस में स्थित कॉर्नरस्टोन चर्च के बाहर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाओं और हमलावर शामल है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट दी। स्थानीय डेस मोइनेस रजिस्टर अखबार ने स्टोरी काउंटी के शेरिफ निकोलस लेनी के हवाले से बताया कि ऐसा लगता है कि संदिग्ध हमलावर भी गोलीबारी में मारा गया है। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी की घटना गुरुवार रात चर्च की पार्किंग में हुई।
उल्लेखनीय है कि पहले दिन ही अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए सांसदों से नए बंदूक नियंत्रण कानूनों को पारित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि इससे देश में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाओं की प्रवृत्ति को रोकने में मदद मिलेगी।
अमेरिका के विस्कॉन्सिन में अंतिम संस्कार के दौरान भी गोलीबारी
वहीं अमेरिका के रैसीन, विस्कॉन्सिन में एक अंतिम संस्कार के दौरान हुई गोलीबारी में कई लोग मारे गए हैं। रैसीन पुलिस विभाग ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “ग्रेसलैंड कब्रिस्तान पर कई गोलियां चलाई गईं। पीड़ितों की संख्या इस समय अज्ञात है। जांच की जा रही है।” उधर, मिल्वौकी जर्नल सेंटिनल अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गोलीबारी एक अश्वेत व्यक्ति डा’शोंटे किंग सीनियर के लिए दफन के दौरान हुई। किंग 20 मई को ट्रैफिक स्टॉप के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने अखबार को बताया कि उन्होंने 30 गोलियों की आवाज सुनी।
न्यूजीलैंड में गोलीबारी, तीन लोग घायल
न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में कोर्टहाउस के सामने हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। न्यूजीलैंड मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रेडियो न्यूजीलैंड ने बताया कि गोलीबारी की घटना पापाकुरा इलाके में हुई है। घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। हाल के दिनों में ऑकलैंड में गोलीबारी की घटनाओं में वृद्धि देखी गई हैं। बुधवार को एक शॉपिंग सेंटर और एक कार डीलरशिप के पास गोलीबारी हुयी थी। वहीं रविवार को अज्ञात लोगों ने बेघरों के लिए निर्धारित किए गए एक होटल में गोलीबारी की थी। पुलिस ने बताया था कि इस हमले को किंग कोबरा गैंग के सदस्यों ने अंजाम दिया है।
ये भी पढ़ें : Russia Ukraine War: यूक्रेन को उन्नत हथियारों की आपूर्ति पर सहमत हुए अमेरिका और जर्मनी
