इटावा: तेज रफ्तार गाड़ी ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। गुरुवार रात फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्कूटी से जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। बता दें, स्कूटी चला रहा 21 साल …

इटावा। गुरुवार रात फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्कूटी से जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।

बता दें, स्कूटी चला रहा 21 साल का देवांश निवासी पुराना गुरुद्वारा करमगंज कोतवाली खंभे से सिर टकराने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं पीछे बैठा 22 साल का दोस्त शिवम परिहार भी घायल हो गया।

परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने देवांश को मृत घोषित कर दिया।  परिजन उसकी सांसें चलने की आशंका पर उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

पढ़ें- काशीपुर: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग ट्रक ड्राइवर की वाहन की टक्कर से मौत

संबंधित समाचार