Ground Breaking Ceremony: PM मोदी ने प्रदेश को दी करोड़ों की सौगात, कहा- यूपी की तरक्की भारत के हर छठे व्यक्ति की तरक्की है
लखनऊ। यूपी की राजधानी के गोमतीनगर में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जनता का विश्वास योगी सरकार पर है। उन्होंने एक सांसद के रूप में अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यहां के मंत्रियों और ब्यूरोक्रेसी में वह क्षमता है जिससे यह विकास में आगे बढ़ सकता …
लखनऊ। यूपी की राजधानी के गोमतीनगर में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जनता का विश्वास योगी सरकार पर है। उन्होंने एक सांसद के रूप में अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यहां के मंत्रियों और ब्यूरोक्रेसी में वह क्षमता है जिससे यह विकास में आगे बढ़ सकता है। यूपी की तरक्की भारत के हर छठे व्यक्ति की तरक्की है।
- आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में पीएम मोदी कहा कि निवेश के साथ ही प्रदेश विकास की ऊंची उड़ान भर रहा है। दुनिया आज भारत की क्षमता और प्रतिभा को देख रही है। इसी का परिणाम है कि भारत ग्लोबल इंवेस्टमेंट में दूसरे नंबर पर है। जी-20 की अर्थव्यवस्था में सबसे तेजी से बढ़ोत्तरी कर रहे हैं।
- पीएम मोदी ने सीएम योगी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सफल आयोजन के लिए सराहने के साथ ही निवेशकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि निवेशकों को वाराणसी का भी दौरा करना चाहिए।
- सीएम ने कहा कि पहले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत साल 2018 में जितने निवेश की घोषणा की गई थी। उसमें से करीब 3 लाख करोड़ रुपए का निवेश धरातल पर आ चुका है। इस बार 80 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। जो पूरा होने को है।
- सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी, लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह और सभी उद्योगपतियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की केंद्र सरकार ने 8 साल पूरे किए हैं। उन्होंने इसके लिए पीएम का अभिनंदन किया।
- केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास में अहम योगदान निभाया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की देखरेख में इंटरनेशनल लेवल पर भी देश की गरिमा बढ़ी है। पहले जब देश का कोई भी सदस्य विदेश में बोलता था तो दुनिया में उतना गौर करके नहीं सुना जाता था। मगर अब जब कोई भी कुछ बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनते हैं।
- राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि निवेशकों से कहा कि निवेश का आसान माहौल जो यूपी में मिल सकता है, वह कहीं मिल सकता। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम में उन्हें आकस्मयिक आना पड़ा। उन्हें इसकी जानकारी पहले से नहीं था।
- हीरानंदानी ने कहा कि यूपी में हम अगले पांच साल में हजार करोड़ प्रतिवर्ष का निवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी टीम नोएडा में विकास कार्य करने में काफी अहम योगदान देती रही है।
- कारोबार हीरानंदानी समूह के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि यूपी में आज कारोबार करना बहुत आसान है। 40 साल से इंफ्रास्ट्रक्चर के कारोबार में हूं। यहां अब अप्रूव्लस आदि के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होता।
- कुमार मंगलम बिड़ला ने आगे कहा कि साथ ही, सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में निवेश का रास्ता आसान किया है।
- कुमार मंगलम बिड़ला ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए कहा कि विकास कार्य को उनके कार्यकाल में तेजी मिली है।
- आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि बिड़ला ग्रुप देश-दुनिया में अपने कारोबार को बढ़ा रहा है। यूपी में भी वह निवेश करेगा।
- उद्योगपति गौतम अडानी ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अडानी ग्रुप यूपी के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए संकल्पित है।
- उद्योगपति गौतम अडानी ने विकास कार्य का वादा किया।
- उन्होंने कहा कि अब यूपी का अर्थ सिर्फ सैफई का विकास नहीं रह गया है।
- कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी के संबोधन से हुआ।
- उनके साथ योगी कैबिनेट के अन्य मंत्री भी ओडीओपी के तहत निर्मित सामानों की खूबियां जान रहे हैं।
- उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ सहित दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी शिरकत कर रहे हैं।
- पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडीओपी के करीब 50 स्टॉल्स पर जाकर उसकी खूबियों को जाना।
- लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किए जा रहे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी शिरकत करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पहुंच चुके हैं। वो फिलहाल, वहां की साज-सजावट और तैयारियों को देख-परख रहे हैं।

- शिरकत करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी कुछ ही देर में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच रहे हैं। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर सड़क पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
- ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आगमन से पहले पीएम मोदी ने कि ट्वीट।
Leaving for Lucknow, where I will take part in the Ground Breaking Ceremony @ 3.0 of the UP Investors Summit. The foundation stone for various investment projects will be laid which will transform the lives of people in UP. https://t.co/lf4iRozwph
— Narendra Modi (@narendramodi) June 3, 2022
- उनकी सुरक्षा के मद्देनजर सड़क पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
- ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शिरकत करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच रहे हैं।
पढ़ें- आज राजधानी में PM मोदी करेंगे Ground Breaking Ceremony का शुभारंभ, प्रशासन ने की खास तैयारियां
