मास्को में एक व्यावसायिक केंद्र में लगी आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मास्को। पश्चिमी मास्को में स्थित एक व्यावसायिक केंद्र में आग लग गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। रूस के आपातकालीन अधिकारियों ने आग बुझाने के लिए 180 अग्निशमन कर्मी और उपकरण रवाना किये हैं। रूस के नवनियुक्त आपातकालीन मंत्री एलेग्जेंडर कुरेनकोव ने घटनास्थल पर …

मास्को। पश्चिमी मास्को में स्थित एक व्यावसायिक केंद्र में आग लग गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। रूस के आपातकालीन अधिकारियों ने आग बुझाने के लिए 180 अग्निशमन कर्मी और उपकरण रवाना किये हैं।

रूस के नवनियुक्त आपातकालीन मंत्री एलेग्जेंडर कुरेनकोव ने घटनास्थल पर जाकर आग बुझाने के प्रयासों का जायजा लिया। अधिकारियों ने आग लगने के कारण का खुलासा नहीं किया है। रूस के समाचार चैनलों के मुताबिक शार्ट सर्किट आग का कारण हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण से निपटने की तैयारी कर रहा अमेरिका: विशेष दूत

संबंधित समाचार