अयोध्या: जनपद में कोविड टीकाकरण के प्रति किया जा रहा जागरूक, 50% बच्चों ने नहीं लगवाई सेकेंड डोज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/अयोध्या। हाल ही में शुरू हुए 12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण अभियान को तेज किया जा रहा है। इसके लिए सीएमओ ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वह उनके अभिभावकों को व्हाट्सएप व फोन के माध्यम से संपर्क करते हुए टीका लगवाने की अपील करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. …

अमृत विचार/अयोध्या। हाल ही में शुरू हुए 12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण अभियान को तेज किया जा रहा है। इसके लिए सीएमओ ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वह उनके अभिभावकों को व्हाट्सएप व फोन के माध्यम से संपर्क करते हुए टीका लगवाने की अपील करें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में सभी अर्बन पीएचसी चक्रतीर्थ, अबुसराय, देवकाली, जनौरा में 12 से 14 साल के बच्चों का कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। जिला पुरुष और महिला चिकित्सालय, श्रीराम हास्पिटल, मेडिकल कॉलेज में सभी आयु वर्ग का कोविड टीकाकरण हो रहा ह। 15 से 18 साल के किशोर और 18 साल से अधिक उम्र के टीकाकरण से छुटे लोग अपना टीकाकरण अवश्य करवालें।

जिन लोगों की दूसरी खुराक का समय आ गया है वह भी अपना टीकाकरण अति शीघ्र लगवा लें। जनपद की अनुमानित जनसंख्या करीब 28 लाख से अधिक है। जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 103 प्रतिशत लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है, जबकि 98.01 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। वहीं 15-18 आयु वर्ग के लगभग 101 प्रतिशत किशोरों ने टीकाकरण करवा लिया है।

37,888 लोगों को प्रीकॉशन डोज भी दी जा चुकी है। 12 से 14 साल के बच्चे का 100 प्रतिशत पहली डोज दी जा चुकी है, जब कि 50 प्रतिशत बच्चो का दूसरी डोज टीकाकरण हुआ है, सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्यों से आग्रह है कि स्कूल में जिन 12 से 14 साल के बच्चों का पंजीकरण है और जिनको कोविड की प्रथम खुराक लग गई और दूसरी खुराक लगनी है उनके माता-पिता से संपर्क करते हुए उनको उनके बच्चे की दूसरी डोज के अवगत कराएं।

यहां लगवाएं टीका

अर्बन के पीएचसी चक्रतीर्थ, अबुसराय, देवकाली, जनौरा, रेतिया, जिला अस्पताल पुरुष, जिला महिला अस्पताल, श्री राम हॉस्पिटल, मेडिकल कालेज के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों ब्लाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर अपने बच्चों का कोविड टीकाकरण अवश्य करा लें।

पढ़ें-कोरोना के खिलाफ जंग जारी, देश में कोविड टीकाकरण के तहत 192.82 करोड़ टीके लगे

संबंधित समाचार