हरदोई: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटे हुए जख्मी
हरदोई। रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने जा रहे बाप-बेटों को तेज रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाप की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों बेटे बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस हादसे की पड़ताल कर रही है। बताते है कि पिहानी थाने के कुंवरपुर बसीठ निवासी रामदीन गुरुवार की रात …
हरदोई। रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने जा रहे बाप-बेटों को तेज रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाप की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों बेटे बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस हादसे की पड़ताल कर रही है।
बताते है कि पिहानी थाने के कुंवरपुर बसीठ निवासी रामदीन गुरुवार की रात अपने बेटों प्रियम और छोटू के साथ बाइक से रिश्तेदारों की एक शादी में शामिल होने के लिए रजुआपुर जा रहा था।
इसी बीच रास्ते कालेपुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार बाप-बेटे बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे में बाप रामदीन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा उसके बेटे प्रियम और छोटू बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस हादसे की पड़ताल कर रही है।
पढ़ें-तेज रफ्तार का कहर, छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत
