बहराइच: नमाजियों पर गिरी मस्जिद की छत, एक की मौत, नौ घायल
बहराइच। कोतवाली नानपारा के खैरीपुरवा जूड़ा गांव में शुक्रवार को जुमे की नमाज गांव के लोग पढ़ रहे थे। नमाज के दौरान ही छत नीचे ढह गई। जिसके नीचे दबकर एक नमाजी की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। सभी घायल नमाजियों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया …
बहराइच। कोतवाली नानपारा के खैरीपुरवा जूड़ा गांव में शुक्रवार को जुमे की नमाज गांव के लोग पढ़ रहे थे। नमाज के दौरान ही छत नीचे ढह गई। जिसके नीचे दबकर एक नमाजी की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। सभी घायल नमाजियों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। हादसे से गांव में कोहराम मच गया है।
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम खैरीपुरवा जूड़ा गांव में मस्जिद स्थित है। मस्जिद काफी पुराना है। जिससे कुछ हिस्से का निर्माण भी चल रहा है। जिसमें मस्जिद के दीवारों को तोड़ा गया है।
शुक्रवार को खैरी पुरवा गांव के लोग मस्जिद में नमाज अता कर रहे थे। तभी मस्जिद का एक हिस्सा नीचे गिर गया। जिसके नीचे दबकर गांव निवासी मुलीम (45) पुत्र बेचू खान की मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि नमाजी बाबू, अनवर अली, गोबरे समेत नौ घायल हो गए।
हादसे के बाद गांव में चीख पुकार मच गई। कोतवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी गांव पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से नानपारा सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पढ़ें- सिलेंडर फटने से गिरी घर की छत, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत
