बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्यप्रदेश के तीन दिन की यात्रा के बाद दिल्ली हुए रवाना
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा मध्यप्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा के बाद आज दोपहर वायुयान से दिल्ली रवाना हो गए। उन्हें डुमना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा विदायी दी गयी। नड्डा के साथ उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा भी साथ …
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा मध्यप्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा के बाद आज दोपहर वायुयान से दिल्ली रवाना हो गए। उन्हें डुमना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा विदायी दी गयी। नड्डा के साथ उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा भी साथ थीं।
नड्डा जी के साथ सांसद राकेश सिंह भी दिल्ली रवाना हुए है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महामंत्री शरतेन्दु तिवारी, कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष जी एस ठाकुर, जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक शरद जैन, हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशान्त तिवारी, अनिल पटेल, जिला महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, जय सचदेवा, कमलेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के हालातों को लेकर अमित शाह और मनोज सिन्हा के बीच दूसरे दौर की बैठक खत्म, कई अधिकारी रहे मौजूद
