लखीमपुर-खीरी: मायके गई पत्नी तो युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिकंद्राबाद-खीरी,अमृतविचार। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने घर के अंदर घर के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। कसबा नीमगांव निवासी राजेंद्र सिंह के छह पुत्र हैं। जिनमें अखिलेंद्र सिंह (25) सबसे …

सिकंद्राबाद-खीरी,अमृतविचार। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने घर के अंदर घर के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। कसबा नीमगांव निवासी राजेंद्र सिंह के छह पुत्र हैं।

जिनमें अखिलेंद्र सिंह (25) सबसे छोटा था। उसकी शादी करीब तीन महीने पहले जनपद बहराइच के गांव कड़ियां नसे से हुई थी। गुरुवार की शाम अखिलेंद्र सिंह का साला नीमगांव आया था। उसने पिता की तबीयत अधिक खराब होने की बात बताई थी और अपनी बहन को लेकर चला गया था।

पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध अखिलेंद्र ने सुबह चार बजे कमरे के अंदर कुंडे से लटक कर जान दे दी। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी और मायके के लोग भी पहुंच गए।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

इसे भी पढ़ें-लखीमपुर-खीरी: जालसाज ने खाते से उड़ाए एक लाख 81 हजार 88 रुपये

संबंधित समाचार