शाहजहांपुर: छात्र शारदा नहर में डूबा, गोताखोरों की तलाश जारी
शाहजहांपुर, अमृत विचार। खुटार क्षेत्र के गांव सलनहा निवासी जसवंत वर्मा का 18 वर्षीय पुत्र गौरव वर्मा शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अपने दोस्तों के साथ जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी में शारदा नहर में नहाने गया था, लेकिन गौरव वर्मा किसी तरह नहर के बीचोबीच पहुंच गया और अधिक गहराई में पहुंचने से …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। खुटार क्षेत्र के गांव सलनहा निवासी जसवंत वर्मा का 18 वर्षीय पुत्र गौरव वर्मा शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अपने दोस्तों के साथ जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी में शारदा नहर में नहाने गया था, लेकिन गौरव वर्मा किसी तरह नहर के बीचोबीच पहुंच गया और अधिक गहराई में पहुंचने से डूबने लगा।
इस बीच साथियों के देखने पर शोर मचाया तो तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और युवक को बचाने का प्रयास किया। लेकिन पानी और गहराई ज्यादा होने के डर से युवक को नहीं निकाल पाए। सूचना पाकर पुलिस और परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने कस्बा पलिया से गोताखोरों को बुलवाया। लेकिन कई घंटे मशक्कत के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया था।
परिवार के अनुसार, गौरव वर्मा खुटार क्षेत्र के गांव रामपुर कलां में स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करता था और इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सूचना भवन के निर्माण में गड़बड़ियां देख डीएम का पारा हुआ हाई
