रामपुर : वाह री पुलिस! किशोरी से हुई छेड़खानी में मां को पीड़िता बनाकर लिखी रिपोर्ट
रामपुर, अमृत विचार। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व घर में घुसकर आरोपी युवक ने एक ग्रामीण की नाबालिग बेटी को बुरी नियत से दबोच लिया। दुराचार करने की कोशिश की थी। मामले की रिपोर्ट लिखने के लिए जब ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मामले को पूरा …
रामपुर, अमृत विचार। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व घर में घुसकर आरोपी युवक ने एक ग्रामीण की नाबालिग बेटी को बुरी नियत से दबोच लिया। दुराचार करने की कोशिश की थी। मामले की रिपोर्ट लिखने के लिए जब ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मामले को पूरा पलट कर ही रख दिया। उसकी बेटी की जगह मां से छेड़खानी होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। जब ग्रामीण ने थाने में तैनात दरोगा पर भी गलत मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया तो उसे थाने से भगा दिया। ग्रामीण ने अब एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण ने चार दिन पूर्व थाना पुलिस को तहरीर में बताया था। कि 30 मई को वह अपने परिवार के साथ घर में सोया था। रात्रि का फायदा उठाते हुए क्षेत्र के ही कानपुर गांव निवासी नईम खान पुत्र वसीम खान घर में पेड़ के सहारे घुस आया। कमरे में सो रही ग्रामीण की नाबालिग बेटी को बुरी नियत से दबोच लिया। जब किसी तरह घर में सब लोग जग गए तो आरोपी नईम मौका पाकर पीड़ित की मां को धक्का देखकर मौके से फरार हो गया था।
जब ग्रामीण ने रात्रि में ही पूरी घटना की जानकारी थाना पुलिस को तहरीर के आधार पर दे दी। थाने में तैनात दरोगा मदनपाल ने ग्रामीण की बेटी को नाबालिग बताते हुए तहरीर लेकर रख ली। साथ ही थाने में ही तैनात एक महिला पुलिसकर्मी से पीड़ित की मां के साथ छेड़छाड़ की घटना दर्शाकर तहरीर लिखवा ली। मुकदमा दर्ज की कार्रवाई कर दिया। जब ग्रामीण ने दरोगा से गलत मुकदमा दर्ज करने की बात कही तो दरोगा आग बबूला हो गया और ग्रामीण को धमकाते हुए थाने से भगा दिया। जिसके बाद ग्रामीण ने अपने साथ हुई घटना से छुब्ध होकर मामले की शिकायत तहरीर के आधार पर पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के गांव में छेड़छाड़ के मामले में ग्रामीण कुछ और बता रहा था। जबकि महिला के बताए गए बयानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। -प्रदीप मलिक थाना प्रभारी, शहजादनगर
ये भी पढ़ें:- रामपुर: पुरातत्व विभाग को सौंपने से ही बच सकेगा ऐतिहासिक किले का वजूद
