उन्नाव: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनगंज/उन्नाव। कोतवाली हसनगंज क्षेत्र में एक विवाहिता संदिग्ध हालातों में फंदे से लटकी मिली। ससुरालीजनों ने उसे आनन फानन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतका के पिता ने बेटी …

हसनगंज/उन्नाव। कोतवाली हसनगंज क्षेत्र में एक विवाहिता संदिग्ध हालातों में फंदे से लटकी मिली। ससुरालीजनों ने उसे आनन फानन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतका के पिता ने बेटी की हत्या किए जाने की बात कही है।

कोतवाली हसनगंज क्षेत्र के जब्बार खेड़ा मजरे सराय मलकादिम निवासिनी अंजली (35) पत्नी दिनेश शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालातों में कमरे के अंदर छत के कुंडे से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतार कर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पड़ोसियों के मुताबिक शराब का लती पति आए दिन उससे मारपीट करता था। उसके दो बेटे करन (11) व अर्जुन (7) हैं।

पोस्टमार्टम हाउस पर मिले मृतका के पिता कल्लू पुत्र भूपति निवासी बारी थाना आसीवन ने बेअी की हत्या किए जाने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय का कहना है कि परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-खटीमा: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी और बच्ची को मायके छोड़कर लौट रहा था

संबंधित समाचार