लखनऊ: दुष्कर्म के आरोप में सचिवालय का समीक्षा अधिकारी गिरफ्तार
लखनऊ। एलडीए कॉलोनी फेज-1 की रहने वाली युवती ने सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत गोविंद यादव के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कृष्णा नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कृष्णा नगर पुलिस ने कार्रवाई कर गोविंद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दो साल से …
लखनऊ। एलडीए कॉलोनी फेज-1 की रहने वाली युवती ने सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत गोविंद यादव के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कृष्णा नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कृष्णा नगर पुलिस ने कार्रवाई कर गोविंद यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
दो साल से कर रहा था दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात
कृष्णा नगर प्रभारी निरीक्षक आलोक राय ने बताया कि पीड़िता और गोविंद की सरकारी कार्य के सिलसिले में करीब दो वर्ष पूर्व मुलाकात हुई थी। मोबाइल नंबर आदान-प्रदान होने के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। गोविंद ने शादी का झांसा देते हुए पीड़िता को प्रेम जाल में फंसा लिया और जबरन कई बार दुष्कर्म किया।
इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई तो गोविंद ने उसका गर्भपात करा दिया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो गोविंद ने इनकार कर दिया और धमकी भी दी। अंतत: पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के बाद संबंधित अस्पताल से गर्भपात की पुष्टि हो गई है। आरोपी समीक्षा अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नगरपालिका कर्मचारी को छेड़ने वाले को पुलिस ने दबोचा
कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी आलोक राय ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी से छेड़खानी करने व धमकी देने वाले आरोपी को अजय यादव को गिरफ्तार किया है। बताया कि नगर पालिका में काम करने वाली युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि आजाद नगर निवासी अजय यादव अक्सर उसे ऑफिस आने-जाने के दौरान छेड़ता है और शादी करने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर धमकी देता है। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सीबीआई ने उप भंडार नियंत्रक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
