CM योगी के बर्थडे पर कटेगा 5100 किलो का केक, 5 लाख लोग करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ
लखनऊ। सीएम योगी का कल 49वां जन्मदिन मनाया जाएगा। इस खास मौके पर सीएम के उनके समर्थक 5100 किलो और 14 फीट ऊंचा केक काटेंगे। जन्मदिन का उत्सव बड़े पैमाने पर किया जाएगा। बता दें, रविवार को अयोध्या के साथ कई शहरों में करीब पांच लाख लोग हनुमान चालीसा का पाठ करने आएंगे। उत्तर प्रदेश …
लखनऊ। सीएम योगी का कल 49वां जन्मदिन मनाया जाएगा। इस खास मौके पर सीएम के उनके समर्थक 5100 किलो और 14 फीट ऊंचा केक काटेंगे। जन्मदिन का उत्सव बड़े पैमाने पर किया जाएगा। बता दें, रविवार को अयोध्या के साथ कई शहरों में करीब पांच लाख लोग हनुमान चालीसा का पाठ करने आएंगे।
उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार वापसी करने की खुशी में इस बार का उत्सव हर वार से बड़ा होगा। योगी आदित्यनाथ को इस समारोह पर की जा रही तैयारियों की कोई भी जानकारी नहीं है।
इस साल सीएम योगी के समर्थक उनके जन्मदिन को धूम-धाम से मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। बता दें 5 जून को मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन होता है। उनका जन्म 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था।
