Shivangi Joshi ने Balika Vadhu 2 को लेकर तोड़ी चुप्पी, शो के फेलियर को लेकर किया बड़ा खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई/अमृत विचार। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी Star Plus के शो (ये रिश्ता क्या कहलाता हैं) के बाद धमाकेदार एंट्री (बालिका वधू 2) में ली थी। आपको बतादें कि शिवांगी जोशी ने अपने शो बालिका वधू के फेलियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिवांगी जोशी ने खुलासा किया कि (बालिका वधू 2) के …

मुंबई/अमृत विचार। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी Star Plus के शो (ये रिश्ता क्या कहलाता हैं) के बाद धमाकेदार एंट्री (बालिका वधू 2) में ली थी। आपको बतादें कि शिवांगी जोशी ने अपने शो बालिका वधू के फेलियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिवांगी जोशी ने खुलासा किया कि (बालिका वधू 2) के बंद होने के बाद उनको कैसा महसूस हुआ।

हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए शिवांगी जोशी ने कहा- मैंने बहुत मेहनत की मुझे कोई अफसोस नहीं है बालिका वधू 2 (Balika Vadhu 2) में काम करने का। एक आर्टिस्ट होने के नाते मेकर्स को ऐसा लग रहा था कि शो जल्द ही टीआरपी बटोर लेगा, हालांकि ऐसा हुआ नहीं। बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि हर शो आपका हिट रहे। एक अलग सफर होता है हर एक टीवी शो का। शिवांगी जोशी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि बालिका वधू 2 पर मेकर्स ने खूब मेहनत की थी। शो के मेकर्स और टीम पर मुझे गर्व है। बालिका वधू में काम करके मुझे मजा आया।

बात करें शिवांगी जोशी वर्क फ्रंड की तो एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी 12 में आएंगी नजर। मालूम हो शिवांगी जोशी ने कुछ समय पहले ही अपना 27वां जन्मदिन मनाया है। शिवांगी जोशी जन्मदिन मनाने के बाद केपटाउन रवाना हो गईं। जल्द ही रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में शिवांगी जोशी नजर आने वाली हैं। शिवांगी जोशी खतरों के खिलाड़ी 12 को लेकर काफी उत्साहित हैं। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है जब शिवांगी जोशी किसी रिएलिटी शो में नजर आने वाली हैं।

पढ़ें-रोहित शेट्टी के शो Khatron Ke Khiladi 12 के कंटेस्टेंट हुए CONFIRM, देखें लिस्ट

 

संबंधित समाचार