मुरादाबाद : नगर निगम ने जेसीबी से हटवाया दुकानों से आगे का अतिक्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने शनिवार को ईदगाह रोड पर दुकानों के आगे और सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया। कर अधीक्षक राजीव लोचन पाठक के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक दीपक कुमार, अब्दुल अजीज आदि की टीम ने प्रवर्तन दल के साथ ईदगाह रोड पर अतिक्रमण …

मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने शनिवार को ईदगाह रोड पर दुकानों के आगे और सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया।

कर अधीक्षक राजीव लोचन पाठक के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक दीपक कुमार, अब्दुल अजीज आदि की टीम ने प्रवर्तन दल के साथ ईदगाह रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। टीम ने इस रोड पर सड़क की पटरियों और दुकान के ऊपर शेड डालकर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। टीम को कई जगह व्यापारियों का विरोध भी झेलना पड़ा। लेकिन टीम की सख्ती के चलते किसी की एक न चली। अतिक्रमण को ढहाते हुए टीम आगे बढ़ती रही।

वहीं प्रवर्तन दल के सदस्यों ने माइक से अतिक्रमण करने वालों को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी। सहायक नगर आयुक्त डा. इंदुशेखर मिश्र ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा। अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मुठभेड़ में मूंढापांडे पुलिस के हत्थे चढ़े दो बदमाश, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार