जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया उधमपुर विस्फोट का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उधमपुर विस्फोट मामले का खुलासा करते हुए इस मामले के मुख्य आरोपी को रामबन जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने 10 मार्च को सलाथिया चौक पर विस्फोट मामले की जांच करते हुए कार्रवाई शुरू की थी। इस विस्फोट में एक व्यक्ति …

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उधमपुर विस्फोट मामले का खुलासा करते हुए इस मामले के मुख्य आरोपी को रामबन जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने 10 मार्च को सलाथिया चौक पर विस्फोट मामले की जांच करते हुए कार्रवाई शुरू की थी। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और अन्य 15 लोग घायल हो गए थे। सूत्रों ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता को हिरासत में ले लिया गया है इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सब्जी की एक दुकान के पास कुछ विस्फोटक सामग्री रखी गई थी, जिसमें विस्फोट होने से नुकसान हुआ। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह आज इस बाबत संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विस्फोट के मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: टारगेट किलिंग के बीच 177 कश्मीरी पंडित टीचर्स का ट्रांसफर, भेजे गए जिला मुख्यालय

संबंधित समाचार