बहराइच: बाइक और साइकिल से 270 किलो पॉलिथीन बरामद, अधिकारियों ने लगाया जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी की अगुवाई में शहर में संचालित छापेमारी को देखते हुए लोग साइकिल और बाइक पर पॉलिथीन बेचने लगे। शनिवार को छापेमारी के दौरान विभन्न स्थानों से 270 किलो पॉलिथीन बरामद कर सीज कर दिया गया। जबकि 17725 रुपए का जुर्माना दुकानदारों पर लगाया गया। कुछ दुकानदार छापेमारी के भय …

बहराइच। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी की अगुवाई में शहर में संचालित छापेमारी को देखते हुए लोग साइकिल और बाइक पर पॉलिथीन बेचने लगे। शनिवार को छापेमारी के दौरान विभन्न स्थानों से 270 किलो पॉलिथीन बरामद कर सीज कर दिया गया। जबकि 17725 रुपए का जुर्माना दुकानदारों पर लगाया गया। कुछ दुकानदार छापेमारी के भय से दुकान छोड़कर फरार हो गए।

शासन के निर्देश पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी की अगुवाई में शहर में संचालित दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि दुकान के बजाए लोग साइकिल और बाइक पर रखकर पॉलिथीन की बिक्री कर रहे हैं। जिस पर शनिवार को टीम ने शहर क्षेत्र में छापेमारी की। छापा पड़ते ही पॉलिथीन की बिक्री करने वाले लोग भाग गए।

छापेमारी के दौरान 250 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद किया गया। जबकि शुक्रवार शाम को छापे के दौरान 20 किलो पॉलिथीन बरामद किया गया। साथ ही दुकानदारों पर 17725 रूपये का जुर्माना लगाया गया।

इस दौरान सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद, अवनीश दूबे, आरआई सतीश यादव, घंटाघर चौकी इंचार्ज श्रीराम सुधार, सत्यपाल, मोहित समेत अन्य शामिल रहे।

पढ़ें- बाराबंकी: पलौली कांड में 3 महिलाओं सहित छह गिरफ्तार, एक की मौत, लाइसेंसी बंदूक बरामद

संबंधित समाचार