अयोध्या: AAP के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में बढ़ रही आतंकवादी घटनाओं के खिलाफ किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कश्मीर में पंडितों की नृशंस हत्या, आतंकवादी घटनाओं और मोदी सरकार की विफलता के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया और कश्मीरी के लोगों की सुरक्षा की मांग को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिला संगठन निर्माण प्रभारी वंश राज दूबे ने …

अयोध्या। कश्मीर में पंडितों की नृशंस हत्या, आतंकवादी घटनाओं और मोदी सरकार की विफलता के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया और कश्मीरी के लोगों की सुरक्षा की मांग को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

जिला संगठन निर्माण प्रभारी वंश राज दूबे ने कहा कि कश्मीर जल रहा है और मोदी सरकार विपक्षियों को जेल भेजने में व्यस्त है। जम्मू कश्मीर में एक महीने में कई टारगेट किलिंग के मामले सामने आए हैं। इस तरह की घटनाओं से कश्मीरी पंडित डरे हुए हैं। वो पलायन कर रहे हैं।

दहशत के माहौल में रोजी, रोजगार और व्यापार छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि कश्मीर के हालात में सुधार के लिए और वहां कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जाएं।

रुदौली विधानसभा के प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा, गोसाईगंज विधानसभा के प्रभारी आलोक कुमार द्विवेदी, मोहम्मद इसराइल, मिल्कीपुर विधानसभा के प्रभारी हर्ष वर्धन कोरी, शारजाह मास्टर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

पढ़ें- हल्द्वानी: बीआर पंत और डॉ. विवेक पंत की पुस्तकों का विमोचन, पहाड़ पुस्तक प्रदर्शनी में उमड़े पाठक

संबंधित समाचार