युजवेंद्र चहल ने करवाया नया हेयरकट, फैंस ने किए मजेदार कमेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ी थोड़ा मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं। कुछ खिलाड़ी घूम रहे हैं तो कोई अपने घर पर वक्त एन्जॉय कर रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने नया हेयरकट करवाया है, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ी थोड़ा मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं। कुछ खिलाड़ी घूम रहे हैं तो कोई अपने घर पर वक्त एन्जॉय कर रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने नया हेयरकट करवाया है, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

युजवेंद्र चहल ने फेमस हेयर स्टाइलिश आलिम हकीम से हेयरकट करवाया है। सोशल मीडिया पर जैसे ही चहल के नए लुक की तस्वीरें वायरल हुई वैसे ही फैंस ने इसपर मजेदार कमेन्ट्स करने शुरू कर दिए।  कुछ फैंस ने लिखा कि क्या फायदा ऐसे बाल कटवाने का, क्योंकि नहाने के बाद फिर पहले जैसे हो जाएंगे। जबकि कुछ ने कमेंट्स में लिखा कि 50 रुपये में गांव में इससे बढ़िया कटिंग होती है। वहीं आलिम हकीम ने युजवेंद्र चहल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि फ्रेश हेयर समर कट, युजवेंद्र चहल के लिए।

अगर युजवेंद्र चहल की बात करें तो हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग-2022 में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे. युजवेंद्र चहल ने इस सीजन में 26 विकेट लिए थे, उन्हें पर्पल कैप भी मिली थी. अब युजवेंद्र चहल साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें : Deepak Chahar Reception : दीपक चाहर के ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचे टीम इंडिया के सितारे, देखें तस्वीरें

संबंधित समाचार