हरदोई: शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, युवती की तहरीर पर मामला दर्ज
हरदोई। सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार शादी के अंजाम तक पहुंच गया। बरेली जिले के रहने वाले युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद खुद को शादी-शुदा बताते हुए उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताते …
हरदोई। सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार शादी के अंजाम तक पहुंच गया। बरेली जिले के रहने वाले युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद खुद को शादी-शुदा बताते हुए उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बताते है कि कासिमपुर थाने के एक गांव की रहने वाली युवती दिल्ली में काम करती थी। वहीं पर बरेली के फतेहगंज पश्चिमी निवासी प्रभुदयाल गुप्ता ने सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर ली। इसके बाद उसे शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म किया साथ ही उसे नशा दे कर अश्लील फोटो खींच लिए। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि युवक ने खुद को शादी-शुदा बताते हुए शादी से इंकार कर दिया।
इधर युवती की शादी तय हो गई। 19 अप्रैल को उसकी बारात आनी थी। इसी बीच प्रभुदयाल गुप्ता ने युवती के साथ अपने अंदरुनी रिश्ते का हवाला देते हुए उसकी शादी तुड़वा दी।इस बारे में कासिमपुर के प्रभारी एसएचओ आरबी सिंह ने बताया है कि दलित एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सीओ सण्डीला मामले की जांच कर रहें हैं।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
