बरेली: प्रशासनिक अधिकारी के ड्राइवर पर मारपीट का आरोप
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर में रहने वाले डेयरी संचालक ने एसएसपी आफिस में तैनात सिपाही व प्रशासनिक अधिकारी के यहां तैनात उसके भाई समेत तीन पर मारपीट का आरोप लगाया है। थाने में पीड़ित डेयरी संचालक की पत्नी की तरफ से लिखित शिकायत की गई है। सुभाषनगर के वैष्णोधाम कालोनी में रहने वाला रंजीत कुमार डेयरी …
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर में रहने वाले डेयरी संचालक ने एसएसपी आफिस में तैनात सिपाही व प्रशासनिक अधिकारी के यहां तैनात उसके भाई समेत तीन पर मारपीट का आरोप लगाया है। थाने में पीड़ित डेयरी संचालक की पत्नी की तरफ से लिखित शिकायत की गई है। सुभाषनगर के वैष्णोधाम कालोनी में रहने वाला रंजीत कुमार डेयरी संचालक है। रंजीत की पत्नी कांती देवी ने बताया कि पड़ाेस में रहने वाले एसएसपी आफिस में तैनात सिपाही ने अपने भाई, जो की प्रशासनिक अधिकारी का ड्राइवर है, समेत तीन लोगों ने बीती रात उसके पति को बुरी तरह मारा पीटा, जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: अब शहर में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर चलेगा चाबुक
