बरेली: प्रयोगात्मक परीक्षाओं की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर के अलावा अन्य सेमेस्टर व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को लेकर सख्त कदम उठाया है। अब महाविद्यालयों को प्रयोगात्मक परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग करनी होगी। इस रिकॉर्डिंग में सभी छात्र दिखने चाहिए। महाविद्यालयों को रिकार्डिंग विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग में भेजनी होगी। जिस महाविद्यालय के द्वारा रिकार्डिंग …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर के अलावा अन्य सेमेस्टर व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को लेकर सख्त कदम उठाया है। अब महाविद्यालयों को प्रयोगात्मक परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग करनी होगी। इस रिकॉर्डिंग में सभी छात्र दिखने चाहिए। महाविद्यालयों को रिकार्डिंग विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग में भेजनी होगी। जिस महाविद्यालय के द्वारा रिकार्डिंग नहीं भेजी जाएगी वहां के छात्रों के अंक स्वीकार नहीं होंगे।
इस संबंध में शनिवार को कुलसचिव की ओर से सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को सूचना भेजी गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पत्र भी अपलोड किया गया है। इसके अलावा 1 जून को प्रयोगात्मक परीक्षा के संबंध में जारी निर्देशों में भी संशोधन कर नया पत्र जारी किया है। इस पत्र में लिखा है कि राजकीय, अनुदानित, स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों में अर्ह परीक्षक नियमानुसार प्राचार्य के द्वारा नियुक्त किए जाएंगे। जिस महाविद्यालय में आंतरिक परीक्षक नहीं हैं, वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के अनुसार शिक्षक का चयन करेंगे। जल्द ही विश्वविद्यालय शिक्षकों की संशोधित सूची भी जारी कर सकता है।
ये भी पढ़ें- बरेली: आईएमसी का 10 जून को धरना-प्रदर्शन, डीएम ने धारा 144 की लागू
