वाराणसी: राष्ट्रपति के दौरे के बीच गंगा सतलज एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, स्टेशन पर ट्रेन की हुई सघन तलाशी
वाराणसी। वाराणसी में प्रशासन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी बीच गंगा-सतलज एक्सप्रेस में बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। ढाई घण्टे तक कैंट रेलवे स्टेशन पर बम निरोधक दस्ते और आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस ने ट्रेन की एक- एक बोगी की सघन तलाशी ली मगर कोई …
वाराणसी। वाराणसी में प्रशासन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी बीच गंगा-सतलज एक्सप्रेस में बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। ढाई घण्टे तक कैंट रेलवे स्टेशन पर बम निरोधक दस्ते और आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस ने ट्रेन की एक- एक बोगी की सघन तलाशी ली मगर कोई भी संदिग्ध सामग्री हाथ न आई।
इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने लोको पायलट से गहन पूछताछ की। इसके साथ ही कैंट रेलवे स्टेश परिसर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। बम निरोधक दस्ते की सहमति मिलने के बाद 8:45 बजे ट्रेन को पुरी तरह से आश्वस्त होकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार काशी स्टेशन से पंजाब के फिरोजपुर कैंट के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर रवाना हुई। ट्रेन कैंट रेलवे स्टेशन से जैसे ही रवाना हुई और ट्रेन बमुश्किल स्टार्टर सिग्नल पार की होगी कि लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर के वॉकी टॉकी पर गाड़ी में बम होने को सुचना मिली। इतना सुनते ही विभाग में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें:-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज पहुंचेंगे वाराणसी, काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन
