पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, जानें पूरी डिटेल
जो छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए ये आखिरी मौका है। दरअसल तेलंगाना स्टेट पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण की समय सीमा को स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग ने अब बढ़ा दिया है। बता दें अब छात्र-छात्राएं TS POLYCET 2022 परीक्षा 2022 के लिए 6 …
जो छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए ये आखिरी मौका है। दरअसल तेलंगाना स्टेट पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण की समय सीमा को स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग ने अब बढ़ा दिया है। बता दें अब छात्र-छात्राएं TS POLYCET 2022 परीक्षा 2022 के लिए 6 जून तक आवेदन कर सकते हैं, इससे पहले ये तारीख 4 जून थी। इस टेस्ट में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को ऑफिशियल वेबसाइट polycetts.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
तेलंगाना पॉलीसेट परीक्षा का आयोजन 30 जून 2022 को किया जाना है। अगर आवेदन शुल्क की बात करें तो परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को 450 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी वर्ग उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये रखा गया है।
अब हम आपको आवेदन करने का तरीका बताते हैं। सबसे पहले छात्र TS POLYCET की ऑफिशियल वेबसाइट polycet.sbtet.telangana.gov.in पर जाएं। इसके बाद वह होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। जिसके बाद छात्र आवेदन पत्र भरें। इसके बाद छात्र आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अब वह आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद आवेदन पत्र को एक बार फिर से चेक कर लें। अब उसकी कॉपी को जमा कर दें। छात्र आवेदन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी अपने पास भी रख लें।
ये भी पढ़ें- गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, 89.23% लड़कियां पास
