‘इट राइट चैलेंज’ की रैंकिंग जारी, देश में मुरादाबाद 72 वें स्थान पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की ओर से 2020-21 में ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें मुरादाबाद देश में 72वें स्थान पर रहा। पहले स्थान पर इंदौर व दूसरे स्थान पर वाराणसी हैं। कार्यक्रम को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने संचालित किया था। पहले …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की ओर से 2020-21 में ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें मुरादाबाद देश में 72वें स्थान पर रहा। पहले स्थान पर इंदौर व दूसरे स्थान पर वाराणसी हैं। कार्यक्रम को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने संचालित किया था।

  • पहले स्थान पर इंदौर, दूसरे नंबर पर वाराणसी की रैंक
  • सात जून को विश्व खाद्य दिवस पर दिल्ली में मिलेगा सम्मान

सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 मुरादाबाद विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2020-21 के बीच अभियान के रूप में चलाया गया था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुरादाबाद की टीम ने पूरे मनोयोग से अभियान चलाकर अंकों के आधार पर 72वीं रैंक हासिल की। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए आयोजित ईट राइट प्रतियोगिता में 200 जिलों ने प्रतिभाग किया था। एफएसएसएआई द्वारा सात जून को विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में इन जिलों के अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए आए 193 आवेदन, जांच के बाद होगी संख्या फाइनल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा