अमरोहा : पर्यावरण दिवस पर डीएम ने किया पौधरोपण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट के बाहरी पार्क में पौधारोपण किया। इस दौरान पार्क में अशोक, बेल समेत कई तरह के पौधे लगाए गए। पंचवटी लगाते हुए डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि जिले में पर्यावरण दिवस पर पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण …

अमरोहा, अमृत विचार। विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट के बाहरी पार्क में पौधारोपण किया। इस दौरान पार्क में अशोक, बेल समेत कई तरह के पौधे लगाए गए। पंचवटी लगाते हुए डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि जिले में पर्यावरण दिवस पर पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण स्वच्छ होगा। इस दौरान सीडीओ, डीएफओ एसडीएम ने भी पौधरोपण किया।

जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर जनपद वासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि पौधों की देखभाल बच्चों की तरह की जानी चाहिए, क्योंकि पेड़ व पौधे ही प्राण वायु हैं। इस अवसर पर डीएम ने पीपल, एसपी ने पिलखन, सीडीओ ने कदम का पौधा रोपित किया। दूसरी ओर रुद्राक्ष, आंवला, बेल, चक्रएशिया, मौलश्री, सिल्वर ऑक, अमलतास, कनक चंपा, बरगद, जामुन सहित अन्य छायादार व फलदार पौधे अधिकारियों की ओर से रोपित किए गए।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी ने कहा कि पेड़ ही जीवन हैं। सभी का हित इसमें जुड़ा है। वृक्ष बारिश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। औद्योगिक विकास के कारण वृक्षों का कटान हो रहा है। लिहाजा हमें पौधरोपण पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना और उसकी परवरिश करना लाखों का दान देने से ज्यादा अच्छा है। उन्होंने कहा कि बच्चों, महिलाओं को पौधों की सुरक्षा और पौधरोपण के लिए जागरूक करना होगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चंद शेखर शुक्ल, जिला वन अधिकारी देव मनी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव, अपर जिलाधिकारी वित्त भगवान शरण, अपर उपजिलाधिकारी राजीव राज, उप जिलाधिकारी धनौरा अरुण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, तहसीलदार धनौरा सहित अन्य अधिकारियों ने भी पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
मंडी धनौरा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मोहल्ला शिवपुरी में पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण के जैविक संगठन संघटकों में सूक्ष्म जीवाणु से लेकर कीड़े मकोड़े सभी जीव-जंतु और पेड़-पौधों के अलावा उनसे जुड़ी सारी जैव क्रियाएं शामिल हैं। मानव हस्तक्षेप के आधार पर पर्यावरण को दो भागों में बांटा जा सकता है। पर्यावरणीय समस्याएं जैसे प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन इत्यादि मनुष्य को अपनी जीवन शैली के बारे में पुनः विचार के लिए प्रेरित कर रही हैं। इस दौरान नगर मंत्री संजीव चौधरी ने बताया कि पृथ्वी का तापमान निरंतर बढ़ रहा है, मानव को जीवन में समरसता लाने की जरूरत है। इसके लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करें और उनकी देखभाल करें। इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मंडल मंत्री चौधरी, विनेश चौधरी, राज चौधरी, सारिका शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी शर्मा, विशाल शर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, सतपाल प्रजापति, सुनील प्रजापति व सुमित अग्रवाल सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : ‘इट राइट चैलेंज’ की रैंकिंग जारी, देश में मुरादाबाद 72 वें स्थान पर

संबंधित समाचार