बहराइच: खाने को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने दिया तलाक
रुपईडीहा/बहराइच। लक्ष्मणपुर सलारपुर गांव निवासी एक युवक ने खाने में नमक तेज होने पर पत्नी से विवाद किया। विवाद के दौरान ही पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। पुलिस ने पति के विरुद्ध तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर सलारपुर निवासी वकील अहमद पुत्र …
रुपईडीहा/बहराइच। लक्ष्मणपुर सलारपुर गांव निवासी एक युवक ने खाने में नमक तेज होने पर पत्नी से विवाद किया। विवाद के दौरान ही पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। पुलिस ने पति के विरुद्ध तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर सलारपुर निवासी वकील अहमद पुत्र जमील अहमद का शनिवार शाम को पत्नी से विवाद हुआ। थाना अध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि पत्नी ने खाने में नमक तेज कर दिया। जिसको लेकर पति पत्नी को मारने लगा।
पत्नी के विरोध करने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पत्नी रोते बिलखते थाने पहुंची। पुलिस ने ट्रिपल तलाक का मुकदमा दर्ज कर रविवार सुबह आरोपी पति वकील अहमद को बाबागंज चरदा तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, उमेश चौधरी, विनय कुमार शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: अप्राकृतिक सेक्स का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, पति ने दिया तीन तलाक
