बिजनौर : युवक ने बहन के प्रेमी की हत्या कर शव नाले में फेंका, गिरफ्तार
रायपुर सादात (बिजनौर), अमृत विचार। थाना क्षेत्र में युवक ने बहन के प्रेमी को धोखे से बुलाकर उसकी गला रेंत कर हत्या कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत उस गिरफ्तार किया है। इसके बाद शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के …
रायपुर सादात (बिजनौर), अमृत विचार। थाना क्षेत्र में युवक ने बहन के प्रेमी को धोखे से बुलाकर उसकी गला रेंत कर हत्या कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत उस गिरफ्तार किया है। इसके बाद शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव हाजी मोहम्मदपुर उर्फ कोटकादर निवासी इकबाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का ही युवक उनके बेटे जीशान को शनिवार रात्रि घर से बुलाकर ले गया था, जब काफी देर तक जीशान घर नहीं लौटा तो चिंतित परिजनों ने अफसार, साबिर आदि को जीशान को देखने के लिए भेज दिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि एक युवक जीशान को नई बस्ती की ओर ले गया है। जब अफसार, साबिर घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां देखा कि युवक जीशान पर हमलावर था। वह जीशान के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे बचाने दौड़े। लेकिन इससे पहले आरोपी युवक ने जीशान का गला रेंतकर उसे नाले में फेंक दिया और फरार हो गया।
ग्रामीणों ने बताया किया कि जीशान युवक की बहन से प्रेम करता था। सूचना पर पुलिस रात्रि में ही घटनास्थल पर पहुंची और शव को नाले से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने आरोपी युवक के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार भाटी ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
ये भी पढ़ें : बिजनौर : खेत में गुलदार के पांच शावक देख मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने की कांबिंग
