रामपुर: शहर की सड़कों पर तलवारें तानकर निकलीं 500 वीरांगनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। घोड़े पर सवार होकर सबसे आगे महारानी लक्ष्मीबाई की भूमिका में चल रही एक वीरांगना और पीछे-पीछे करीब पांच सौ वीरांगनाओं की फौज सबके हाथों में तलवारें तनी हुईं थीं, चेहरे पर मुस्कान थी और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा था। यह वीरांगनाएं प्रदेश के करीब दस जनपदों से …

रामपुर, अमृत विचार। घोड़े पर सवार होकर सबसे आगे महारानी लक्ष्मीबाई की भूमिका में चल रही एक वीरांगना और पीछे-पीछे करीब पांच सौ वीरांगनाओं की फौज सबके हाथों में तलवारें तनी हुईं थीं, चेहरे पर मुस्कान थी और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा था। यह वीरांगनाएं प्रदेश के करीब दस जनपदों से आई वे बहनें थी जोकि दुर्गा वाहिनी के अभ्यास वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त करके आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं।

  • घोड़े पर सवार महारानी लक्ष्मीबाई की भूमिका भी निभाई
  • सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में चल रहे दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल वीरांगनाओं ने रविवार को पथ संचलन किया। पथ संचलन का शुभारंभ दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका आदर्श सिसोंदिया, प्रांत सह संयोजिका काजल सैनी ने कहा कि शौर्य प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत नारी शक्ति को स्वाभिमान एवं सम्मान के साथ समाज में रहने के गुण सिखाए जाते हैं। आत्मरक्षा के लिए शस्त्र चलाने से लेकर आत्म सुरक्षा के लिए सभी कार्यक्रम संस्कार के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। पथ संचलन में बहनें तलवारें लेकर चल रहीं थीं।

जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद अनिल वशिष्ठ ने बताया यह पथ संचलन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोसी मंदिर से प्रारंभ होकर थाना हजियानी, दुर्गा स्वीट, सर्राफा बाजार ,चाकू बाजार, चंपा कुमारी धर्मशाला, होते हुए पुनः वापस सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोसी मंदिर पर संपन्न हुआ। जिसमें मेरठ गाजियाबाद, नोएडा मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद बिजनौर, बुलंदशहर से आई 500 बहनों ने शहर भर में तलवारें तानकर पथ संचलन में हिस्सा लिया। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रहा।

मेरठ प्रांत के दस जिलों से आई हैं बहनें
विहिप के उपाध्यक्ष राकेश जुनेजा ने बताया कि पथ संचलन में पूरे मेरठ प्रांत से करीब पांच सौ बहनें पहुंची हैं। पथसंचलन में इन बहनों एवं मातृशक्ति ने सशस्त्र होकर पथ संचलन में भाग लिया। प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र ने बताया पूरे भारतवर्ष में दुर्गा वाहिनी के शौर्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सभी प्रदेशों के सभी प्रांतों में किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मातृशक्ति एवं बहनों को संस्कार स्वाभिमान के साथ समाज में आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाते हैं। अनमोल सक्सेना जिला संयोजिका मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने बताया कि बहनें एवं मातृशक्ति पूरे प्रांत से यहां इस शिविर में भाग ले रही हैं।

यह लोग रहे मौजूद
पथ संचलन में मुख्य रूप से विमला शुक्ला, क्षेत्र संयोजिका मातृशक्ति ,रीता त्यागी, प्रांत संयोजिका, सरोज शर्मा, सह संयोजिका मातृशक्ति, कमला चौधरी, प्रांत कार्यकारिणी मातृशक्ति, सुनीता सिंह, जिलाध्यक्ष मातृशक्ति रामपुर, सोमनाथ सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा वाहिनी, शिवांगी मारवाह, नगर संयोजिका दुर्गा वाहिनी, मुस्कान, खुशबू सक्सेना एकतागुप्ता, शिल्पी सैनी, प्रतीक्षा मीनू, अमरनाथ वाल्मीकि, कार्याध्यक्ष, पराग वशिष्ठ. रामेंद्र गुप्ता, विकास, जबर सिंह, सुमित शर्मा, राजीव मिश्रा, जयदीप सिंह प्रवीण गौड, अविनाश पटेल, सह संयोजक बजरंग दल, विनोद कुमार चन्ना भाई रामअवतार पाल (सत्संग प्रमुख) राधे राजपूत मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- संभल: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

संबंधित समाचार