आज का राशिफल। 06 जून, 2022
मेष आज आप जरूरतमन्द लोगों की मदद करेंगे। आपकी बनाई हुई कोई योजना सफल होने की संभावना है। साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। वृष परिवार के लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में …
मेष
आज आप जरूरतमन्द लोगों की मदद करेंगे। आपकी बनाई हुई कोई योजना सफल होने की संभावना है। साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे।
वृष
परिवार के लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में असावधानी होने की संभावना है। दोस्तों के साथ किसी विशेष विषय पर चर्चा करेंगे। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें।
मिथुन
आज आपका दिन काफी शुभ रहने वाला है। यदि अपने प्रोफेशन से प्रसन्न नहीं हैं तो करियर बदलने के विकल्पों पर गौर कर सकते हैं। मित्रों और दूरस्थ परिजनों के साथ वीडियो कॉल पर बात सकते हैं। आज जिस कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा कर के ही दम लेंगे।
कर्क
शरीर में पित्त बढ़ने के कारण बुखार और दर्द की शिकायत हो सकती है। जीवनसाथी से बातें न छिपाएं। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। कार्य क्षेत्र में अनुशासन बनाकर रखें। आपको मेहनत का यथोचित परिणाम नहीं मिलेगा। शिक्षा में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह
शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन सफलता मिलेगी। आज घरेलू कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। बॉस आपकी सैलरी बढ़ा सकते हैं। आपके पुराने योगदान की प्रशंसा होगी। प्रेम संबंधों को लेकर काफी ध्यान रखने की आवश्यकता है।
कन्या
नकारात्मक लोगों की संगत के कारण मानहानि हो सकती है। मेहनत से आपको समझौता नहीं करना चाहिए। कुछ समय एकान्त और शांति से बिताएं। गृहस्थ जीवन में थोड़ी अशान्ति हो सकती है। नजदीकी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।
तुला
पारिवारिक कलह दूर होने की संभावना बन रही है। परिवार की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। नये व्यावसायिक अनुबंध हो सकते हैं।
वृश्चिक
मनोरंजन के संसाधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। विरोधी आपके सामने नतमस्तक रहेंगे। कार्यक्षेत्र की परेशानियों का डटकर मुक़ाबला करेंगे। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। वाणी और व्यवहार में संतुलन रखें।
धनु
दोपहर के बाद आपके सभी काम सफल होंगे। फाइनेंस से जुड़े मामलों की परेशानी दूर होगी। किसी बड़ी कम्पनी में जॉब मिल सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।
मकर
महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स किसी कारण लंबित हो सकते हैं। किसी पर भी आंंख-मूंदकर भरोसा न करें। परिवार के लोगों की चिंता रहेगी। सहकर्मी आपके साथ धोखा कर सकते हैं। मानसिक रूप से थकान महसूस होगी। क्लाइंट्स के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।
कुंभ
कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी दिनचर्या में कुछ सुधार कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। लोग आपकी विचारधार से काफी सहमत रहने वाले हैं। आपकी तीव्र बुद्धि की प्रशंसा होगी।
मीन
जो लोग आपके प्रति नकारात्मक भाव रखते थे वे भी आपकी प्रशंसा करेंगे। अपना आत्मविश्वास बनाकर रखें। प्रेमी जन आपके प्रति आकर्षित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। किसी बड़ी योजना में धन निवेश कर सकते हैं।
