कानपुर हिंसा: पुलिस उपायुक्त आज अदालत में करेंगे आरोपी को 14 दिन के लिये पुलिस हिरासत में देने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर में शुक्रवार को जुमें की नमाज के बाद हुये बवाल का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी योगी सरकार ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजयपाल शर्मा समेत तीन आईपीएस अफसर को सौंपी है। जिसकी लीड अजयपाल शर्मा करेंगे। आईपीएस अजय पाल शर्मा के अलावा IPS अविनाश पाण्डेय और चारू निगम भी इस टीम में शामिल होंगी। वरिष्ठ पुलिस …

कानपुर। कानपुर में शुक्रवार को जुमें की नमाज के बाद हुये बवाल का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी योगी सरकार ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजयपाल शर्मा समेत तीन आईपीएस अफसर को सौंपी है। जिसकी लीड अजयपाल शर्मा करेंगे। आईपीएस अजय पाल शर्मा के अलावा IPS अविनाश पाण्डेय और चारू निगम भी इस टीम में शामिल होंगी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी समेत गिरफ्तार लोगों को रविवार को विशेष मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार को अदालत के समक्ष आरोपी को 14 दिन की पुलिस हिरासत में लेने के लिए अर्जी दी जाएगी। कानपुर के पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने कहा कि घटना की विधिवत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि हम जांच करेंगे कि क्या उनका पीएफआई के साथ कोई संबंध है, जिन्होंने उसी दिन मणिपुर और पश्चिम बंगाल को बंद करने का आह्वान किया था।

पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने कहा कि एसआईटी की निगरानी पुलिस उपायुक्त संजीव त्यागी करेंगे, जिन्हें अपर पुलिस उपायुक्त ब्रजेश श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त अकमल खान व कर्नलगंज के त्रिपुरारी पांडेय द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि साथ में एक पुलिस निरीक्षक और दो उपनिरीक्षक उनकी सहायता करेंगे।

पढ़ें- एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजयपाल शर्मा समेत तीन आईपीएस अफसर करेंगे कानपुर हिंसा की जांच

संबंधित समाचार