बहराइच: गांव में फिर पहुंचा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा, शिकार के लिये बांधी बकरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। धर्मापुर रेंज के खुटेहना गांव में एक बार फिर तेंदुआ पहुंच गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया है। पिंजरे में शिकार के लिए बकरी बांध दी गई है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धर्मापुर अंतर्गत खुटेहना गांव में बीते 15 दिनों से तेंदुए का आतंक है। …

बहराइच। धर्मापुर रेंज के खुटेहना गांव में एक बार फिर तेंदुआ पहुंच गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया है। पिंजरे में शिकार के लिए बकरी बांध दी गई है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धर्मापुर अंतर्गत खुटेहना गांव में बीते 15 दिनों से तेंदुए का आतंक है। तेंदुआ जंगल से निकलकर गांव में पहुंचकर मवेशियों को निवाला बना रहा है। वन विभाग ने तेंदुए को जंगल में खदेड़ने के लिए हथिनी जयमाला और चंपाकली से कांबिंग भी कराई, इसके बावजूद सफलता नहीं मिली। रविवार को फिर से तेंदुआ गांव पहुंच गया।

वन क्षेत्राधिकारी रवींद्र यादव ने बताया कि शाम को गांव निवासी सुरजीत सिंह के मछली पालन के निकट पिंजरा लगाया गया है। पिंजरे में बकरी को बांध दिया गया है। अब गांव में तेंदुआ पहुंचते ही पिंजड़े में कैद हो जायेगा। निगरानी के लिए वन दरोगा रामदास श्रीवस्तव, विनोद कुमार, अजय सिंह, मिथुन कुमार, फॉरेस गार्ड धनंजय कुमार, झब्बर यादव, मदन मिश्रा, वाचर धर्मेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, वन्यजीव रक्षक रवींद्र कुमार की टीम को लगाया गया है।

पढ़ें- बहराइच: खुटेहना में कई दिनों से तेंदुआ दे रहा दस्तक, भगाने के लिए कांबिंग में लगी जयमाला और चंपाकली

संबंधित समाचार