America: फिलाडेल्फिया में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिलाडेल्फिया (अमेरिका)। अमेरिका के फिलाडेल्फिया जिले में शनिवार देर रात कई बंदूकधारियों की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे मध्य फिलाडेल्फिया में साउथ स्ट्रीट के एक इलाके में गश्त लगा रहे थे, तभी उन्होंने …

फिलाडेल्फिया (अमेरिका)। अमेरिका के फिलाडेल्फिया जिले में शनिवार देर रात कई बंदूकधारियों की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे मध्य फिलाडेल्फिया में साउथ स्ट्रीट के एक इलाके में गश्त लगा रहे थे, तभी उन्होंने गोलीबारी की आवाज सुनी। पुलिस आयुक्त डेनियल आउटलॉ ने बताया कि अधिकारी जब मौके पर पहुंचे, तब तक वहां कई लोग घायल हो चुके थे।

अन्य अधिकारी ने एक व्यक्ति को ‘हैंडगन’ से भीड़ पर गोलियां चलाते देखा, जिसके बाद अधिकारियों ने भी जवाबी गोलीबारी की। हालांकि, माना जा रहा है कि वह बंदूकधारी हथियार वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक बयान में बताया कि 34 वर्षीय ग्रेगरी जैक्सन, 27 वर्षीय एलेक्सिस क्विन की गोलीबारी में मौत हो गई। 22 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति भी गोलीबारी में मारा गया, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

थॉमस जेफरसन यूनिवर्सिटी अस्पताल के प्रवक्ता डेमियन वुड्स ने बताया कि उनके अस्पताल में 10 लोगों को लाया गया था, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। छह लोगों की हालत स्थिर है और अन्य एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फिलाडेल्फिया के मेयर जिम केनी ने रविवार सुबह एक बयान में कहा कि एक बार फिर, बंदूक का इस्तेमाल कर हुई भयावह एवं घिनौनी हिंसा में कई लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना में हताहत हुए लोगों के परिवार, दोस्तों, प्रियजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’

ये भी पढ़ें:- शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 227 अंक टूटा, निफ्टी लुढ़ककर 16,517 पर आया

संबंधित समाचार