कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड का मोबाइल कब्जे में लेने के बाद हुए कई चौंकाने वाले खुलासे, जानें क्या?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। शुक्रवार को जुमें की नमाज के बाद हुये बवाल का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी योगी सरकार ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजयपाल शर्मा समेत तीन आईपीएस अफसर को सौंपी है। जिसकी लीड अजयपाल शर्मा करेंगे। बवाल के मास्टरमाइंड जफर हयात हाशमी के मोबाइल से कुल 141 व्हाट्सएप ग्रुप मिले हैं। तकरीबन सभी ग्रुपों में बाजार बंदी …

कानपुर। शुक्रवार को जुमें की नमाज के बाद हुये बवाल का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी योगी सरकार ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजयपाल शर्मा समेत तीन आईपीएस अफसर को सौंपी है। जिसकी लीड अजयपाल शर्मा करेंगे।

बवाल के मास्टरमाइंड जफर हयात हाशमी के मोबाइल से कुल 141 व्हाट्सएप ग्रुप मिले हैं। तकरीबन सभी ग्रुपों में बाजार बंदी और बवाल की बातचीत मिली है। हिंसा के दिन का हर पल का अपडेट ग्रुपों में दिया जा रहा था। पुलिस ने इसको साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया है।

पुलिस ने हयात और अन्य आरोपियों के मोबाइल कब्जे में लिए थे। मुस्लिम संगठनों के व्हाट्सएप ग्रुप हयात के मोबाइल में मिले है। बवाल के दिन सुबह से ही लगभग हर ग्रुप पर सभी की सक्रियता थी। सबसे ज्यादा बातचीत और अपडेट एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन कानपुर टीम नाम के ग्रुप में किया जा रहा था।

गौरतलब है कि हाशमी का आंदोलन वापस लेने का बयान पुलिस को चकमा देने के लिए था। वह लगातार लोगों को उकसाने में लगा था और इसमें उसकी पत्नी भी शामिल थी। उसके कई व्हाट्सएप ग्रुप पर हुई चैट इस बात को साबित करती है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी समेत गिरफ्तार लोगों को रविवार को विशेष मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार को अदालत के समक्ष आरोपी को 14 दिन की पुलिस हिरासत में लेने के लिए अर्जी दी जाएगी। कानपुर के पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने कहा कि घटना की विधिवत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

पढ़ें- कानपुर हिंसा: पुलिस उपायुक्त आज अदालत में करेंगे आरोपी को 14 दिन के लिये पुलिस हिरासत में देने की मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज