उन्नाव: सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो बहनों की दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम
उन्नाव। लखनऊ कानपुर नेशनल हाइवे पर सोमवार सुबह सोहरामऊ थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। नर्सिंग कॉलेज आ रही स्कूटी सवार सगी बहनों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लखनऊ के …
उन्नाव। लखनऊ कानपुर नेशनल हाइवे पर सोमवार सुबह सोहरामऊ थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। नर्सिंग कॉलेज आ रही स्कूटी सवार सगी बहनों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र के सहारा हॉस्पिटल स्टाफ कालोनी विराज खंड एक की रहने वाली सगी बहनें चांदनी व पूर्वांचल पुत्री अवधेश गंगवार कानपुर के एक नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं थी। दोनों रोज की तरह स्कूटी पर सवार हो कालेज आ रही थी।
सोहरामऊ क्षेत्र में लखनऊ कानपुर हाइवे स्थित रसूलपुर मोड़ के आगे पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने उनकी स्कूटी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार दोनों बहनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी गई है।
पढ़ें- तमिलनाडु: लॉरी और कार की टक्कर में दाे लोगों की मौत, छह घायल
