बरेली: हाजियों की पहली फ्लाइट आज रवाना होगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मक्का मदीने के दीदार के लिए हाजियों की पहली फ्लाइट साेमवार को रवाना होगी। जिले से इस बार 273 लोगों को हज यात्रा पर जाने का मौका मिला है। वहीं पहली फ्लाइट से जाने वाले हज यात्री लखनऊ पहुंच गए हैं। परिजनों ने फूल बरसाकर हाजियों को रवाना किया। बरेली हज सेवा …

बरेली, अमृत विचार। मक्का मदीने के दीदार के लिए हाजियों की पहली फ्लाइट साेमवार को रवाना होगी। जिले से इस बार 273 लोगों को हज यात्रा पर जाने का मौका मिला है। वहीं पहली फ्लाइट से जाने वाले हज यात्री लखनऊ पहुंच गए हैं। परिजनों ने फूल बरसाकर हाजियों को रवाना किया।

बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी ख़ां वारसी ने बताया कि हज यात्रियों का पहला जत्था लखनऊ हज हाऊस के लिए रवाना हो गया। मदीने शरीफ़ के लिए 6 जून को पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी, जिसमे बरेली के लगभग 7 हजयात्री शामिल हैं। जो हज यात्री हज हाऊस के लिए गए हैं उनकी फ्लाइट 8 जून को हैं। जिले के आजमीन 8 जून वाली फ्लाइट से मदीने शरीफ जाएंगे।

रविवार को हज यात्रा पर जाने से पहले हज यात्री परिजनों और रिश्तेदारों से मिलकर दरगाह आला हजरत, दरगाह शाहदाना वली, खानकाहे नियाजिया, मस्जिद नोमहला, दरगाह नासिर मियां पर हाजिरी देकर रवाना हुए। बरेली हज सेवा समिति के महानगर अध्यक्ष हाजी उवैस खान औऱ पम्मी ख़ां वारसी ने आजमीन मसरूर हुसैन शम्सी, बब्बू शम्सी, अर्शी बेगम, नदीम आदि हज यात्रियों का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें- बरेली: अमृत महोत्सव पर हर घर लहराएगा तिरंगा

संबंधित समाचार