बहराइच: चाइल्ड लेबर फ्री जनपद बनाने के लिये चलाया गया जागरूकता अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले को चाइल्ड लेबर फ्री जनपद बनाने  के लिए कस्बा जरवल रोड समेत अन्य क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही बच्चों से बाल श्रम न कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने पर बल दिया गया। विकास खंड जरवल में हॉट स्पॉट क्षेत्र जरवल रोड़ बाजार में प्रतिष्ठान मालिकों को जागरूक …

बहराइच। जिले को चाइल्ड लेबर फ्री जनपद बनाने  के लिए कस्बा जरवल रोड समेत अन्य क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही बच्चों से बाल श्रम न कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने पर बल दिया गया।

विकास खंड जरवल में हॉट स्पॉट क्षेत्र जरवल रोड़ बाजार में प्रतिष्ठान मालिकों को जागरूक बालश्रम के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता के दौरान प्रतिष्ठानों के मालिकों को जागरूक करते हुए वहां पर कार्य कर रहे बच्चों को समझा कर उन बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया गया।

बच्चों से कार्य न कराकर शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जागरूकता कार्यक्रम में भारतीय ग्रामोत्थान सेवा विकास संस्थान द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन सब सेंटर, प्रथम संस्था, पुलिस विभाग थाना जरवल रोड़ का संयुक्त रूप से बालश्रम के विरुद्ध जागरूकता अभियान के अंतर्गत जरवल रोड बाजार में बालश्रम के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिला समन्वयक अश्वनी सिंह ने सभी प्रतिष्ठान मालिको को चाइल्ड लाइन 1098 के बारे मे बताया।

साथ ही उन बच्चों के अभिभावकों को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जन कल्याणकारी योजना से जोड़कर उन बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। सब सेंटर की  प्रभारी सरिता सिंह ने प्रतिष्ठान मालिकों को बताया कि बाल श्रम अपराध है और इसमें सख़्त सजा का भी प्राविधान है।

इस लिए बच्चो से काम न कराकर उनको शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करे। जरवल रोड थाने से एन्टी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं को सशक्त करते हुए जागरूक किया गया। जागरुकता कार्यक्रम में थाना जरवल रोड के शकील अहमद, आरक्षी कोमल गुप्ता व सीमा पाण्डेय, विनोद सिंह ,शिवनायक सिंह , संजय सिंह व रणवीर सिंह शामिल रहे।

पढ़ें- बहराइच: चाइल्ड लेबर फ्री जनपद बनाने के लिये पुलिस ने प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी, संचालकों को किया जागरूक 

संबंधित समाचार