सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: शूटर्स को गाड़ियां मुहैया कराने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बठिंडा। पंजाब पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संबंध में एक और व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन संदिग्धों को पकड़ा है। दविंदर उर्फ काला को हरियाणा के फतेहाबाद से रविवार शाम पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हत्या में शामिल दो संदिग्ध …

बठिंडा। पंजाब पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संबंध में एक और व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन संदिग्धों को पकड़ा है। दविंदर उर्फ काला को हरियाणा के फतेहाबाद से रविवार शाम पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हत्या में शामिल दो संदिग्ध कथित रूप से काला के साथ थे। पंजाब पुलिस ने तीन जून को फतेहाबाद से दो संदिग्धों को पकड़ा था और मूसेवाला की हत्या में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस ने मानसा जिले में मूसेवाला ही हत्या के दो दिन बाद मंगलवार को इस मामले में पहली गिरफ्तारी की थी। गिरफ्तार आरोपी मनप्रीत सिंह पर हमलावरों को साजो-सामान मुहैया कराने का आरोप है। पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी। राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद यह घटना हुई।

इस हमले में मूसेवाला के एक चचेरे भाई और एक मित्र भी घायल हो गए, जो मूसेवाला के साथ जीप में यात्रा कर रहे थे। मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से हटा दी थी या कम कर दी थी। पंजाब पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ था। गिरोह के सदस्य और कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

ये भी पढ़ें- सचिन पायलट का सीएचए कर्मियों ने किया घेराव, सरकारी नौकरी में बहाल करवाने की रखी मांग 

 

 

 

संबंधित समाचार